फेरो के लिए इंतजार करता रहा दूल्हा, दुल्हन स्टेज पर करती रही डांस




नवीन चौहान.
एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फेरो के लिए दूल्हा इंतजार कर रहा है और पंडित जी बार बार दुल्हन को बुला रहे हैं लेकिन दुल्हन स्टेज पर डांस करने में मस्त है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के मौके पर दूल्हा पंडितजी के साथ बैठा हुआ है। फेरे होने वाले हैं, लेकिन दुल्हन वहां नहीं है। पंडितजी दुल्हन को बुलाते हैं, लेकिन दुल्हन आती नहीं है। दूल्हा भी फेरों के लिए दुल्हन का इंतजार कर रहा होता है। तभी दुल्हन फेरो वाले स्थान के पास ही स्टेज पर अकेले डांस करती दिख रही है। यह देखकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह जाता है।

वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा मंडप में अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा है और दुल्हन स्टेज पर जमकर नाच रही है। पंडितजी भी ऐसा देखकर हैरान रह जाते हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को memecentral.teb नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। एक यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया, ‘अरे दीदी पहले फेरे तो ले लो।’



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *