योगेश शर्मा.
पुलिस ने एक महिला के पति को हिरासत में ले लिया तो उस व्यक्ति की पत्नी ने थाने में ही महिला सिपाही को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों महिला को भी हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक मेरठ जनपद के थाना टीपीनगर में महिला के पति का भाभी के साथ विवाद चल रहा है। इसी मामले में पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाना लेकर आयी थी। जिसके बाद उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई।
यहां महिला ने अपने पति को हिरासत में लिए जाने का विरोध किया, इसी दौरान महिला ने एक महिला सिपाही को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद महिला को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस का कहना है कि दंपत्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, दोनों के खिलाफ जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।