होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट का धंधा, आपत्तिजनक सामान देख पुलिस भी दंग




नवीन चौहान.
प्रदेश में सैक्स रैकेट का धंधा तेजी से फलफूल रहा है। पुलिस लगातार ऐसे गिरोह का खुलासा कर कार्रवाई कर रही है लेकिन इस गंदे धंधे से जुड़े लोग अपना नया ठिकाना कहीं बना ही लेते हैं।

ऐसे ही एक सैक्स रैकेट का खुलासा पहाड़ों की रानी मसूरी में हुआ है। यहां पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर दो महिला और तीन पुरूषों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस को छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है, इस सामग्री को देखकर पुलिस भी दंग रह गई।

पुलिस के मुताबिक कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि शहर में आनलाइन सैक्सरैकेट का धंधा चल रहा है। पुलिस इस रैकेट का खुलासा करने के लिए जुटी थी।

पुलिस को उस वक्त सफलता मिली जब सटीक सूचना पर पुलिस ने होटल पर छापा मारा। यहां एक होटल में स्पा सर्विस के नाम पर यह सैक्स रैकेट चल रहा था।

यहां से पुलिस ने तीन पुरूष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिला दिल्ली और यूपी की रहने वाली है जबकि दो पुरूष हरियाणा और एक पश्चिम बंगाल का है।

सभी आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार निवारण में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, टैबलेट और नकद धनराशि भी बरामद की है।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि शहर के स्पा सेंटरों की समय-समय पर पुलिस द्वारा चेकिंग की जाती है। स्पा संचालकों को हिदायत भी दी गई है। गिरफ्तार सभी लोगों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि एक आरोपी मौके से फरार हो गया, उसकी गिरफ्तारी के भी प्रयास किये जा रहे हैं। इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *