भाजपा जिलाध्यक्ष के घर देर रात धमाके से दहला इलाका




नवीन चौहान.
देहरादून। नैनीताल के भाजपा जिलाध्यक्ष के घर देर रात अचानक हुए भीषण धमाके से दहशत फैल गई। धमाके से उनके घर का का मुख्य दरवाजा और खिड़कियां ध्वस्त हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा क्षेत्र दहल उठा। यह घटना देर रात करीब साढ़े बारह बजे की बतायी गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि धमाका किस वजह से हुआ।

जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट का हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के हीरानगर में आवास है। पुलिस के अनुसार रात करीब 12.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद भूतल की खिड़कियां और दरवाजे तक उखड़कर दूर जा गिरे। एक कमरे की दीवार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी, सीओ हल्द्वानी, एसडीएम मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह मौके पर पहुंच गए।

इस घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डीआइजी को जांच का आदेश दिये। उन्होंने स्वयं भी फोन पर जिलाध्यक्ष से बात की। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी जिलाध्यक्ष से फोन पर बात की।

भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रदीप बिष्ट का कहना है कि धमाका कैसे हुआ कुछ पता नहीं। इस धमाके से उनका काफी नुकसान हुआ है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *