कुंडा पुलिस की गिरफ्त में आया फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी




नवीन चौहान.
मिटटी खोदने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को कुंडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 09/05/2022 की रात्रि 11.30 बजे कॉलर द्वारा थाना कुण्डा व उच्चाधिकारीगणो सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम केसरी गणेशपुर थाना कुण्डा क्षेत्र में मिट्टी खोदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। एक पक्ष द्वारा फायरिंग की घटना की गयी है।

सूचना पर थाना कुण्डा पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच पुलिस अधीक्षक काशीपुर, क्षेत्राधिकारी काशीपुर व थाना काशीपुर, धाना आई.टी.आई. का पुलिस बल भी केसरी गणेशपुर पहुंचा। यहां अनुप सिंह पुत्र कुलवन्त सिंह निवासी ग्राम भरतपुर थाना कुण्डा जनपद ऊधमसिंह नगर व जोगा सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी ग्राम केसरी गणेशपुर के साथ मिट्टी खदान को लेकर जगरूप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सतनाम सिंह निवासी ग्राम भरतपुर पन्नू फार्म थाना कुण्डा व 3-4 अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा अनुप सिंह पुत्र कुलवन्त सिंह निवासी ग्राम भरतपुर थाना कुण्डा जनपद ऊधमसिंह नगर व जोगा सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी ग्राम केसरी गणेशपुर के साथ खेत पर मिट्टी उठाने से मना करने पर गाली गलौंच, मारपीट की गयी तथा जान से मारने की धमकी दी गयी।

आरोप है कि उक्त तीनों व्यक्तियों द्वारा जोगा सिंह उपरोक्त को जान से मारने की नियत से लाईसेन्सी असलहों से फायर किया गया, जिससे जोगा सिंह के सिर पर चोट आयी है। उक्त को सहोता अस्पताल काशीपुर में भर्ती किया गया है तथा अभियुक्त गणो द्वारा बीच बचाव करने गई जोगा सिंह की पत्नी के साथ मारपीट की गयी तथा कपडे फाड़ दिये गये। मौके से फायर किये गये खोखा कारतूस 32 बोर व 12 बोर बरामद हुये है। वादी अनुप सिंह पुत्र कुलवन्त सिंह निवासी ग्राम भरतपुर थाना कुण्डा जनपद ऊधमसिंह नगर की तहरीर पर प्रतिवादी गण के विरूद्ध थाना हाजा पर मु०अ०सं०-117/2022 धारा 147/504/506/354/307 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्त गणो की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन कर गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गयी अभियुक्त सतनाम सिंह उर्फ टाईगर पुत्र अमरजीत सिंह निवासी ग्राम भरतपुर पन्नू फार्म थाना कुण्डा जनपद ऊधमसिंह नगर एक सफेद रंग की कार स्वीफ्ट डिजायर रजि० संख्या UP25BW5453 के साथ पन्नू फार्म मैन रोड़ पर गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी माल
1- DBBL रायफल के अन्दर से प्राप्त 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर,
2-02 अदद खोखा कारतूस 12 बोर व 03 अदद खोखा कारतूस 32 बोर,
3-01 पिस्टल नं0- 167296,
4- एक अदद DBBL 12 बोर बंदूक नं0 41585
5-वाहन कार UP25BW-5453



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *