बदरीनाथ हाइवे पर टैक्सी खाई में गिरी, मुंबई के चार यात्रियों की मौत




नवीन चौहान.
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब एक टैक्सी खाई में जा गिरी। इस हादसे मंे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस-प्रशासन की टीम ने सूचना मिलने पर राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी आश्रम के पास यह हादसा हुआ। टैक्सी में मुंबई के यात्री सवार थे। टैक्सी में छह लोग सवार थे। जोकि हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रहे थे। ड्राइवर ऊखीमठ का रहने वाला बताया जा रहा है। पहले घायलों को एसपीएस राजकीय अस्पताल ले जाया गया वहां उसे गंभीर घायलों को एम्स रेफर किया गया।

घायलों मंे रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ निवासी टैक्सी चालक रविंद्र सिंह और ग्रेटर मुंबई का एक यात्री है। एक मृतक का नाम शिवजी बताया गया है। थाना प्रभारी मुनि की रेती रितेश शाह ने बताया कि अन्य तीन मृतक यात्रियों की पहचान की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *