विधायक से राज्य मंत्री बने स्वामी यतीश्वरानंद, कॉलोनी में नहीं दे पाए सड़क





सोनी आहूजा
ग्रामीण विधानसभा से दो बार के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद राज्यमंत्री बन गए है। राज्यमंत्री बनने के बाद से फुलफार्म में है। अधिकारियों को लापरवाही के लिए फटकार लगा रहे है। लेकिन अपनी विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों की समस्याओं पर गौर नही फरमा रहे है। जिसके चलते कालोनी वासियों को समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। जंगली जानवरों और सांप के बीच में जीवन गुजारने को मजबूर है। कालोनी की समस्या का यह हाल तो तब है जब क्षेत्र के लोगों ने कई बार उनको अपनी पीड़ा को बताया है। फिलहाल पीड़ित लोगों ने जिलाधिकारी सी रविशंकर को समस्या से अवगत कराकर सड़क और नाली बनाने की मांग की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांवों का सर्वागीण विकास करने के लिए खजाने का मुंह खोला हुआ है। विधायकों और ग्राम प्रधानों को विकास करने के लिए आजादी दी है। प्रधान अपने हित साधने में लगे रहते है। वही ग्रामीण क्षेत्र के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद की बात करें तो वह फिलहाल नए—नए राज्यमंत्री बने है। उनका पूरे प्रदेश में स्वागत सत्कार हो रहा है। व्यस्तता भी काफी बढ़ चुकी है। हरिद्वार से लेकर उत्तरकाशी और सितारगंज तक के दौरे हो रहे है। अधिकारियों को फटकार लगाई जा रही है। अधिकारियों के निकम्मेपन को लेकर कई बार लताड़ लगा चुके है। लेकिन अगर वास्तविकता की बात करें तो उनकी विधानसभा में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। ग्राम मिस्सरपुर की भागीरथी पुरम कालॉनी फेस दो में सड़कों और नालियों का अभाव है। जनता परेशान है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को मंत्री जी कई बार अनसुना कर चुके है। ऐसे में जनता की नाराजगी भाजपा से बढ़ती रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *