ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, जानिए किस राशि पर क्या होगा असर




नवीन चौहान.
ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। 14 जनवरी की रात्रि 8 बजकर 44 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त सूर्य ने मकर राशि में प्रवेश किया है। इस राशि पर ये 13 फरवरी को सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। किस राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा जानिए—

ज्योतिषीय गणना के अनुसार
मेष राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव के आने से कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी अवसर अनुकूल है।

वृषभ राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना कराएगा। आपका कार्य कुछ समय के लिए होते होते रुक भी सकता है लेकिन हताश नहीं होए, सफलता मिलेगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा तो नहीं कहा जा सकता क्योंकि स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। कार्य सावधानीपूर्वक करने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी के मामले परेशान कर सकते हैं किंतु मान सम्मान की वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे।

कर्क राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव मांगलिक कार्यों में थोड़ा विलंब ला सकता है। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करें। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके काफी दिनों के प्रतिक्षित कार्य संपन्न कराएंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।

कन्या राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए नई-नई चुनौतियां ला सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।

तुला राशि-
राशि से चतुर्थ सुख सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। अपने ही षड्यंत्र करेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं।

वृश्चिक राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। इस अवधि के मध्य परिवार में छोटे सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें। धर्म और अध्यात्म के प्रति उन्नति रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव सामान्य फलकारक ही रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होने की प्रबल संभावना है। रचनात्मक एवं शोधपरक कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।

मकर राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य मान-सम्मान की वृद्धि तो कराएंगे किंतु कहीं न कहीं शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा विलंब होगा। ससुराल पक्षसे मतभेद बढ़ने न दें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। साझा व्यापार करने से बचें।

कुंभ राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य अत्यधिक भागदौड़ और आर्थिक तंगी का सामना करवाएंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी।

मीन राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए सफलता के द्वार खोल रहा है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपने लक्ष्य का ध्यान रखें।

नोट— यह केवल ज्योतिषीय विशेलषण पर आधारित है, न्यूज 127 इन तथ्यों पर किसी तरह का दावा नहीं करता है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *