भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत




मेरठ।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा के विधायक पंकज सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनएच 58 पर स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर जोर दार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ पार्टी और सरकार की रीति नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आहृवान किया।

बुधवार को भाजपा नोएडा विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी पंकज सिंह उपचुनाव में प्रचार के लिए खतौली जा रहे थे। इस दौरान का हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनिंदर विहान भराला और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन गुर्जर ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर पंकज सिंह ने कहा कि युवाओं के दम पर एक बार फिर खतौली विधानसभा में कमल खिलाएंगे और भाजपा को जिताएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ मजबूत करेंगे। उन्होंने आने वाले 2024 के चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी मतों से जीताने का आह्वान किया।

इस दौरान अमल खटीक, अश्वनी राणा, मुदित शर्मा,विनोद गौड़, चेतन शर्मा, शिवम शर्मा, अमित गुर्जर, सरजीत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *