स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और महामंत्री अजेय कुमार ने फहराया झंडा, सीएम ने बतायी उपलब्धियां




नवीन चौहान.
भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी सुना। जीएमएस रोड स्थित एक फॉर्म से पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थपाना दिवस पर शोभायात्रा भी निकाली।

शहर में निकली भव्य शोभायात्रा घंटाघर पर प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

जीएमएस रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यों की उपलब्धियों का ब्योरा दिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *