भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नु कक्कड़ व उनकी टीम कोविड मरीजों की सेवा में जुटी





नवीन चौहान
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी के दिशा निर्देशन में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड के नेतृत्व में आज नर सेवा नारायण सेवा के अंतर्गत जिला मेला चिकित्सालय हरिद्वार के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कोरोना मरीजों के लिए चाय ,बिस्कुट, मास्क,सेनेटाइजर प्रदान किए गए।
प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड ने कहा कि हरिद्वार के कोविड केयर सेंटरों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों की सेवा के उददेश्य से मुहिम शुरू की गई है। मरीजों एवं परिजनों के लिए चाय, बिस्कुट, मास्क, सेनेटाइजर आदि की निःशुल्क सेवा की जा रही हैं। प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे नियमित तौर पर अलग अलग कोविड सेंटरों पर यह सेवाएं दी जाती है। मेला जिला चिकित्सालय पर अपर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता एवं डॉ टंडन की देखरेख में कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए और उनकी अनुमति से आज यह सेवा की गयी। कोविड सेंटरों पर भर्ती मरीजों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास जारी है। सरकार की ओर से कोविड मरीजों की अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है। इस आपदा की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता सेवारत है। भाजपा कार्यकर्ता अपने—अपने स्तर और क्षमता के अनुरूप कोरोना संकट की घड़ी में जनता की सेवा कर रहे है। 17 मई को हमारी यह सेवा बंगाली हॉस्पिटल कनखल में रहेगी। इसके बाद बेस अस्पताल एवं बाबा बर्फानी अस्पताल पर भी महिला मोर्चा की बहनें यह सेवा करेंगी। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम मखीजा, महामंत्री पूनम माखन, गगन नामदेव, युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु वात्सल्य आदि सभी कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हुए एवं अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया। सभी कार्यकर्ताओं ने इस समय पूरी निष्ठा से मरीजों की सेवा कर रहे चिकित्सकों वार्ड बॉय नर्स सभी स्वास्थ्य कर्मियों का आभार जताया एवं सभी मरीजों के अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *