विजय सक्सेना.
उधमसिंह नगर पुलिस ने अवैध अफीम के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रूपये बतायी गई है।
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23-01-2023 को यू0 पी0 बार्डर अब्दुल्ला नगर सकैनिया के पास चैकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की अल्टो कार में दो संदिग्ध जाते दिखायी देने पर उन्हें रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कुलदीप सिह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम चन्दूवा नगला थाना खजूरिया, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश व अजमेर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम इटंगा बेरमनगर थाना खजूरिया, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश बताया।
तलाशी में इनके पास से 2 किलो अवैध अफीम बरामद हुई। पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बरामद अफीम का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 20 लाख रूपये है। पुलिस इन दोनों के अन्य साथियों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।