नशा कारोबारियों पर SSP डॉ मंजूनाथ का शिकंजा, नशे का सौदागर गिरफ्तार




विजय सक्सेना.
जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने एक नशे के सौदागर को 1 किलो 404 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व विधि की रोकथाम हेतु जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के थाना ट्रांजिट कैप पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान थाना ट्रांजिट कैंप से अभियुक्त प्रताप सिंह यादव पुत्र हरिद्वारी सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम कलरोली बुजुर्ग पोस्ट (बड़ागाव तहसील आंवला थाना अन्ता जिला बरेली हात पता वार्ड नंबर 4 आजाद नगर गुप्ता पानी वाली गली थाना ट्रांजिट कैंप जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से एक नीले ग्रे रंग के पिट्टू बैग के अंदर से 01/ किलो 404 ग्राम अवैध अफीम एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू एक मोबाइल टचस्क्रीन विवो कंपनी व अवैध अफीम की ब्रिकी से अर्जित किए 20020 /- रुपए बरामद हुए। थाना ट्रांजिट कैंप में FIR NO- 388 / 2022 धारा 8/18 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त प्रताप सिंह यादव द्वारा बताया गया पिंटू नाम का व्यक्ति को झारखंड का रहने वाला है कम दामों में अफीम झारखंड से लाकर उसे देता है और रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में वह 5000 से 6000 रुपया प्रति 10 ग्राम में बेचता है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *