न्यूज 127.
एसएसपी उधमसिंहनगर डॉ मंजुनाथ टीसी ने ड्यूटी के दौरान हाइड्रा की टक्कर से घायल हुई महिला हेड कांस्टेबल का अस्पताल पहुंच कर हाल जाना। डॉक्टरों से बात कर किये जा रहे इलाज के बारे में जानकारी की।
बतादें कुछ दिन पूर्व यातायात पुलिस रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर में तैनात महिला हेड कानि0 कांता अग्रवाल को इंद्रा चौक में यातायात ड्यूटी के दौरान एक हाइड्रा चालक द्वारा टक्कर मारकर घायल कर दिया था। जिन्हें उचित ईलाज हेतु नारायण हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा अस्पताल में जाकर घायल म0 हे0 कानि0 का हाल-चाल पूछा गया तथा घायल के परिजनों को हर सम्भव मदद का आवश्वासन दिया गया। एसएसपी द्वारा म0 हे0 कानि0 की हौसला अफजाई कर जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।