जालंधर में एसएसजे की महिला खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते




नवीन चौहान.
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की महिला बॉक्सिंग टीम ने पहली बार जालंधर में हो रही ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में प्रतिभाग कर कांस्य पदक अपने नाम कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली ने बताया कि शोभा कोहली ने (45-48 भार वर्ग) में सोनीपत की सुनैना को 5-0 से पराजित किया। सेमी फाइनल में एलपीयू की भारती से स्प्लिट निर्णय से पराजित होकर कांस्य पदक जीता। वहीं आरती धरियाल (54-57 भार वर्ग) ने मणिपुर की नीतू को 5-0 से पराजित किया व सेमी फाइनल में हिमाचल की मीनाक्षी से आर एस सी द्वारा कांस्य पदक प्राप्त किया।

साथ ही खेलो इंडिया के लिए विश्वविद्यालय की खिलाड़ी गायत्री कसन्याल (52-54 भार वर्ग), नेहा कसन्याल (63-66 भार वर्ग), शोभा कोहली (45-48 भार वर्ग), आरती धारियाल (54-57 भार वर्ग) का चयन हो गया है। सभी खिलाड़ी टीम के मैनेजर दिनेश पंत टीम के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं।

एसएसजे की इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि हमारे इस पर्वतीय प्रदेश में खेल प्रतिभाएं छुपी हुई हैं। हमें उनको खोजकर तराशना है। ताकि वो राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन से खुशी जाहिर की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *