समयबद्ध सम्बद्धता प्रदान करना श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का लक्ष्य: कुलपति डा. ध्यानी




  • 9 माह पहले ही सत्र 2023-24 की सम्बद्धता हेतु खोला गया है आनलाईन पोर्टल।
  • विश्वविद्यालय में प्रस्ताव प्राप्त होने की अन्तिम तिथि है 31 अक्टूबर, 2022।
  • अन्तिम तिथि के बाद प्राप्त प्रस्तावों पर नही होगा कोई भी विचार।

नवीन चौहान.
श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु समयबद्ध सम्बद्धता को सुनिश्चित करने हेतु आनलाईन पोर्टल को 9 माह पूर्व में ही, आज दिनांक 30 सितम्बर, 2022 को खोल दिया है।

विश्वविद्यालय में सम्बद्धता प्रस्तावों को प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 निश्चित की गयी है। ताकि विश्वविद्यालय सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर हर हालत में सभी पत्रावलियों, को 3 माह के अन्तर्गत याने 31 जनवरी, 2023 तक राजभवन को पूर्वानुमोदन हेतु प्रेषित कर सके। अन्तिम तिथि के बाद प्राप्त हुए प्रस्तावों पर विश्वविद्यालय द्वारा कोई भी विचार नही किया जायेगा।

विश्वविद्यालय का मुख्य लक्ष्य है क्योकि पिछले 10 वर्षो से, विभिन्न कारणों के कारण, महाविद्यालयों को समयबद्ध सम्बद्धता प्रदान नही की जा सकी है। शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सम्बद्धता प्रकरणों पर, विश्वविद्यालय द्वारा अन्तिम निर्णय हो जाने से, महाविद्यालयों/संस्थानों को दिक्कतों का सामना नही करना पडेगा और वे छात्र छात्राओं को ससमय प्रवेशित करा पायेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *