नवीन चौहान
बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का अपने घर का सपना पूरा हो गया है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मेहनत की कमाई से एक घर खरीद लिया है। उन्होंने हाल ही में मुंबई के बांद्रा में 4 बीएचके का फ्लैट खरीदा है।
सोनाक्षी सिन्हा ने खुद के लिए लग्जरी 4 बीएचके फ्लैट खरीदा है। सोनाक्षी ने मुंबई के एक पॉश इलाके में अपना ये फ्लैट लिया है। हालांकि सोनाक्षी अपने परिवार के साथ जुहू वाले बंगले में रहती हैं और आगे भी वो अपने परिवार के साथ ही रहना चाहती हैं। लेकिन उनका सपना था कि उसका अपना एक घर हो। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनाक्षी ने एक इन्टरव्यू में बताया था कि वह तीस साल की उम्र होने से पहले अपना एक घर खरीदना चाहती है, उनका यह सपना अब पूरा हो गया है हालांकि उनकी उम्र अब तीस वर्ष पार कर गई है।