अवैध स्मैक के साथ महिला समेत दो तस्करों को सितारगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार




विजय सक्सेना।
वरिष्ठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर के आदेशानुसार वर्तमान समय में चलाए जा रहे अभियान वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी/ रोकथाम के क्रम में कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज के निर्देशन में दिनांक 23.01.2023 को चौकी सिसौना व चौकी शक्तिफार्म द्वारा चलाये गये संयुक्त अभियान में अभियुक्त गुरमेज सिंह पुत्र स्व0 दिलबाग सिंह निवासी वसगर टिब्बी शक्तिफार्म थाना सितारगंज जनपद उधमसिंह नगर को पकड़ा गया। उसके पास से 10.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा FIR NO-25/2023, धारा- 8/21/60 NDPS ACT बनाम गुरमेज सिंह पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक की जा रही है।

इसके अतिरिक्त चौकी सिसौना व चौकी शक्तिफार्म के संयुक्त अभियान में अभियुक्ता सिमरजीत कौर उर्फ सीमा पत्नी गोविन्द सिंह पुत्री गुरमुख सिंह निवासी ग्राम- पहाडी उकरौली, थाना- सितारगंज, जनपद- ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 10.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा FIR NO-26/2023, धारा- 8/21/29 NDPS ACT बनाम सिमरजीत कौर उर्फ सीमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *