नये कानूनों की श्यामपुर पुलिस ने क्षेत्र के लोगों को दी जानकारी




न्यूज 127.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले तीन नये कानूनो के सम्बन्ध में सभी थाना/शाखा प्रभारियो को अपने-अपने क्षेत्र मे जन जागरुकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

आज दिनांक 01 जुलाई 2024 को थाना श्यामपुर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधान, वार्ड मेंबर, ग्राम चौकीदारों व लोगों के से गांव गांव जाकर संपर्क कर सभी को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध मे जानकारी प्रदान की गयी।

नये कानूनों में हुये बदलाव से सभी को रुबरु करवाया गया तथा जानकारी हेतु पंपलेट आवंटित किए गए। घर बैठे ई-एफ0आई0आर0 दर्ज करने की व्यवस्था हेतु सभी को जागरुक किया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *