सैक्स रैकेट का भंडाफोड, घर के अंदर चल रहा था धंधा




नवीन चौहान.
एक मकान के अंदर चल रहे सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मकान के अंदर एक महिला आपत्तिजनक हालत में और दो अन्य महिलाएं व पुरूष मिले। मकान के अंदर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

यह सैक्स रैकेट राजधानी देहरादून के थाना पटेलनगर क्षेत्र में पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार रात्रि में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा को मुखबिर खास से सूचना मिली कि ग्रीनव्यू एन्कलेव -2 बंजारावाला स्थित एक मकान के अन्दर कुछ व्यक्तियों द्वारा अनैतिक देह व्यापार का कार्य चल रहा है।

सूचना पर ग्रीनव्यू एन्कलेव-2 बंजारावाला स्थित मकान के अंदर पुलिस ने योजना के तहत छापेमारी की। पुलिस के अनुसार कमरे के अंदर एक महिला आपत्तिजनक स्थिती में पाई गई। कमरे में आपत्तिजनक वस्तु भी पायी गई। दूसरे कमरे में 2 पुरुष जयपाल सिंह राणा व मोहम्मद साजिद व 2 अन्य महिलायें पायी गई। दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा कमरे में अनैतिक देह व्यापार कराया जाना स्वीकार किया गया। दोनो व्यक्तियों के अनैतिक देह व्यापार से कमाये गए 15000 रुपये बरामद हुए।

पुलिस को मौजूद दोनों महिलाओं द्वारा बताया कि जयपाल व मो0 साजिद द्वारा उनको काम दिलाने की बात कहकर उनके गरीबी का फायदा उठाकर अवैध देह का काम कराया जा रहा था। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3/4/6/7 अनैतिक देह व्यापार मे गिरफ्तार किया गया। पीड़ित को छोड़ा गया। उक्त संबध अभियुक्तगणों के विरूद्व कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0 525/2021 धारा 3/4//6/7 अनैतिक देह व्यापार अधि0 1956 पंजीकृत किया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *