गगन नामदेव
तीन मासूम बच्चों की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना यूपी के थाना सरसावा के कुम्हारहेड़ा गांव की है। जहां तीन बच्चों का अपहरण किये जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि नहर की पुलिया के पास तीन बच्चे खेल रहे थे। अज्ञात कार सवार लोगों ने बच्चों को गाड़ी में बिठाया और निकल गए। बदमाशों के कब्जे से छूटकर भागे एक बच्चे ने गांव में आकर घटनाक्रम बताया तो गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों समेत पुलिस बच्चों की खोजबीन में जुटी है। घटना से आसपास के गांव में भी हड़कंप मच गया है।