आरएसएस प्रमुख ने फहराया तिरंगा, विपक्षियों को दिया जवाब




नवीन चौहान.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आज से तिरंगा अभियान की शुरूआत की। उन्होंने अपने घर पर भी तिरंगा झंडा फहराया। तिरंगा फहराते हुए उन्होंने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। माना जा रहा है कि यह विपक्ष को उनका जवाब है। विपक्ष ने नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि वह आरएसएस कार्यालय पर तिरंगा फहराकर दिखाएं।

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की। आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में भारत की आजादी के 75वें वर्ष मनाते हुए आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत हो गयी।

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर तिरंगा फहराते हुए अन्य लोगो को भी इसके लिये प्रोत्साहित किया। वहीं आरएसएस ने अपनी डीपी पर तिरंगा लगाते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज संघ कार्यालय पर तिरंगा लहराते हुए वीडियो जारी किया है।

माना जा रहा है कि यह उन लोगों के लिये जवाब है जो लगातार यह दावा करते रहे हैं कि आजादी के 75 साल बाद भी आरएसएस ने अपने कार्यालय पर तिरंगा नहीं लहराया है।उधरए कांग्रेस लगातार तिरंगे को लेकर आरएसएस व पीएम मोदी को घेरती रही है। कांग्रेस ने पीएम मोदी को यह चौलेंज दिया था कि वह आरएसएस के कार्यालय पर तिरंगा लहरा कर दिखाये। इसके अलावा कांग्रेस का यह भी कहना है कि भाजपा ने तिरंगा भी बेच डाला है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *