नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार में अफसरशाही के कार्यभार में फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ अफसरों के विभाग बदले गए हैं। कुछ के विभाग कम किये गए हैं और कुछ को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। देहरादून के जिलाधिकारी भी बदल गए हैं। देहरादून के नए जिलाधिकारी अब डॉ आर राजेश कुमार होंगे। जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी—
आशीष श्रीवास्तव को हटाकर आर राजेश कुमार को देहरादून का नया डीएम बनाया गया है। बृजेश कुमार संत को एमडीडीए के उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी गई है। नीरज खैरवाल से ऊर्जा विभाग वापस लेकर उन्हें परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। दीपक रावत को कुंभ मेला अधिकारी के पद से हटाकर यूपीसीएल और पिटकुल तथा उरेडा का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।आनंद वर्धन को ग्रह और कारागार की जिम्मेदारी दी गई है। आरके सुधांशु से ग्रामीण निर्माण विभाग हटा दिया गया है। आर मीनाक्षी सुंदरम को कृषि विभाग दिया गया है। नीतीश कुमार झा को पंचायती राज सचिव और निदेशक बनाया गया है।
राधिका झा से ऊर्जा विभाग वापस लेकर उन्हें विद्यालय शिक्षा का सचिव और औद्योगिक विकास का सचिव बनाया गया है। सौजन्य को ऊर्जा तथा वैकल्पिक ऊर्जा का सचिव बनाया गया है। मुरगेशन को खेल और युवा कल्याण विभाग का भी सचिव बनाया गया है।