बड़ी खबर: रविंद्र पुरी सर्व सम्मति से चुने गए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष: VIDEO




नवीन चौहान.
अखाडा परिषद के नए अध्यक्ष अब महंत रविंद्र पुरी होंगे। उन्हें सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। इनके साथ ही परिषद के अन्य पदाधिकारियों का भी चयन कर लिया गया है।
बृह​स्पतिवार को श्री पंचायती अखाड़ा निर्वाणसी कनखल में अखाड़ा परिषद की बैठक हुई। अखाड़ा परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शास्त्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अखाड़ा परिषद के सभी पदों पर सर्व सम्मति से निर्वाचन हुआ।


सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर महंत रविंद्र पुरी को चुना गया। उपाध्यक्ष महंत दामोदर दास को चुना गया। परिषद का महामंत्री महंत राजेंद्र दास को, कोषाध्यक्ष महंत जसविन्द्र सिंह शास्त्री को, मंत्री महंत राम किशोर दास को, प्रवक्ता महंत गौरी शंकर दास को चुना गया। महंत धर्मदास और महंत महेश्वर दास को संरक्षक चुनाय गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *