दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी, दो संप्रदाय से जुड़ा था मामला




नवीन चौहान.
हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आरोपी पर दूसरे संप्रदाय की युवती के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप था।
मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। जानकारी के अनुसार 27 जुलाई को ग्राम एक्कड़ थाना पथरी निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर दी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि फरमान निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर ने उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया है।
प्रकरण दो वर्ग संप्रदाय व जघन्य अपराधिक होने के कारण तत्काल अभियोग पंजीकृत कर किया गया। घटना के अनावरण व अभियुक्त की शीघ्र गिफ्तारी पुलिस टीम का गठन किया गया। थाना पथरी पुलिस द्वारा अलग अलग टीमें गठित कर अभियुक्त की सुरागरसी/पतारसी कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
इसीक्रम में पुलिस ने आरोपी फरमान को घिस्सूपुरा बस अड्डे से गिफ्तार कर लिया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *