रेंजर ने जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि को दी गोली मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज





नवीन चौहान

हरिद्वार के श्यामपुर रेंज में तैनात एक रेंजर से एक युवक का विवाद फिर जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि‌ गुरजीत लहरी को फोन पर गोली मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला प्रकाश में आया है। रेंजर के विरोध में कांग्रेस नेता गुरजीत लहरी व कार्यकर्ताओं ने रेंज के बाहर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। हालांकि विवाद कुछ ‌दिनों पूर्व का है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताते चले कि 20 जनवरी को वन विकास निगम की टीम ने श्यामपुर रेंज में रवासन नदी से खनन सामग्री निकाल रहे लोगों के ट्रैक्टरों को सीज ‌किया था। उक्त ट्रैक्टर के संबंध में कांग्रेसी नेता गुरजीत लहरी ‌रेंजर विनय राठी से मिलने पहुंचा। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। प्रतिनिधि गुरजीत का आरोप है कि विनय राठी ने उसके साथ अभद्रता की। गुरजीत लहरी ने रविवार की शाम को जब विनय राठी ने इस मामले में बात की तो विजन राठी ने उन्हें अपशब्द कहने शुरू कर दिए। इसके साथ ही विनय राठी ने अपशब्दों का प्रयोग भी किया। सोमवार की सुबह क्षेत्र के ग्रामीणों ने रेंजर के विरोध में श्यामपुर रेंज के बाहर धरना शुरू कर वन महकमे व रेंज अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर बैठे सभी लोग रेंजर को हटाने की मांग करने लगे। डीएफओ आफिस पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। गुरजीत लहरी ने बताया कि एक व्यक्ति के साथ रेंजर ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस संबंध में जब मैंने उनसे वार्ता की तो वो मुझसे ही उलझने लगे, उन्होंने अभद्र भाषा व गोली मारने की धमकी दे डाली। रेजर विनय राटी ने बताया कि ट्रैक्टर खनन में पकड़े गए थे। इस संबंध में गुरजीत लहरी का फोन आया था। अधिकारियों के द्वारा सीज किए गए ट्रैक्टरों को उनके आदेश पर ही छोड़ा जा सकता है। गुरजीत लहरी ने फोन पर मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसके खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी श्यामपुर दीपक कठैत ने बताया कि जिला पंचायत प्रतिनिधि गुरजीत लहरी की तरफ से रेंज अधिकारी श्यामपुर विनय राठी के खिलाफ गली गलौच और गोली मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई गई है। कुछ साक्ष्य भी दिए गए है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *