मतदाता दिवस पर खूब लगी दौड़, राहुल और चांदनी ने पाया पहला स्थान




नवीन चौहान.
25 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ओपन महिला एवं पुरूष वर्ग की रन फाॅर वोट का आयोजन किया गया। उक्त रन फाॅर वोट दौड़ प्रातः 8.30 बजे से भगत सिंह चौक से प्रारम्भ होकर केन्द्रीय विद्यालय, बी.एच.ई.एल. में सम्पन्न हुयी। उक्त दौड़ का शुभारम्भ जगदीश लाल सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया। दौड़ के पुरूष वर्ग में 96 खिलाड़ियों ने एवं महिला वर्ग में 26 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उक्त दौड़ के परिणाम निम्न प्रकार हैं-
ओपन पुरूष वर्ग-
प्रथम- राहुल कुमार द्वितीय- शेखर तृतीय- मनीष, चतुर्थ-  गोविन्दा पंचम- मिथुन कुमार
ओपन महिला वर्ग-
प्रथम- चाॅदनी कटारिया, द्वितीय- आशु तृतीय- प्राची कटारिया  चतुर्थ- स्वाती कटारिया, पंचम – मुक्ता

उक्त दौड़ के विजेता खिलाड़ियों को सुनील कुमार डोभाल जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार एवं भारत भूषण सचिव जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा संयुक्त रूप से पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का संचालन वरूण बेलवाल उपक्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार द्वारा किया गया। इस दौड़ के निर्णायक अनुराग धमान्दा एथलेटिक्स प्रशिक्षक, अशोक वर्मा, संजय अरोड़ा, गौरव रस्तौगी, विरेन्द्र, कविता देवी थे। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, चौधरी बालेश सिंह जिला खेल समन्वयक, सनउवर सिंह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, शिखा बिष्ट सहा0 प्रशिक्षिका हाॅकी, विक्रम सिंह आदि उपस्थित थे। दौड़ के सफल आयोजन में पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सहयोग दिया।    


                                                             



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *