युवाओं के दिलों पर राज करते हैं पुष्कर सिंह धामी

Pushkar Singh Dhami


नवीन चौहान
प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होते ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़े युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पुष्कर सिंह धामी भाजपा के ऐसे नेता हैं जो युवाओं के दिलों पर राज करते हैं। अपनी पढ़ायी के दौरान ही वह छात्रों में काफी लोकप्रिय रहते थे। उनके नेतृत्व क्षमता का कोई तोड़ नहीं मिलता था। अब देखना यही है कि प्रदेश की कमान मिलने पर वह अपनी नेतृत्व क्षमता से कैसे सबको साथ लेकर चलते हैं और प्रदेश का विकास करते हैं।

पुष्कर सिंह धामी 1990 से 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों में रहे। कुशल नेतृत्व क्षमता, संधर्षशीलता एवं अदम्य सहास के कारण वह दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2002 से 2008 तक लगातार पूरे प्रदेश में जगह-जगह भ्रमण कर युवा बेरोजगार को संगठित कर उन्होंने कई विशाल रैलियां एवं सम्मेलन आयोजित किये। उनकी इन्हीं रैलियों के कारण तत्कालीन प्रदेश सरकार से स्थानीय युवाओं को राज्य के उद्योगों में 70 प्रतिशत आरक्षण मिलना शुरू हुआ। 11 जनवरी 2005 को प्रदेश के 90 युवाओं के साथ विधानसभा का घेराव करने के लिए ऐतिहासिक रैली आयोजित की गई थी। जिसे युवा शक्ति प्रदर्शन के रूप में उदाहरण स्वरूप आज भी याद किया जाता है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *