डॉक्टर के घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, तीन गिरफ्तार




नवीन चौहान.
पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर वहां चल रहे देह व्यापार के अवैध धंधे का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक यह मकान के एक डॉक्टर का है जिसे उसने एक महिला को किराये पर दे रखा था।

जानकारी के अनुसार गंगानगर थाना क्षेत्र में मवाना रोड पर पंचवटी कालोनी के पास एक मकान में अवैध रूप से देह व्यापार किये जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी।
सूचना पर पुलिस ने योजना के तहत इस मकान पर छापा मारा। कार्यवाही के दौरान पुलिस मकान के अंदर से एक महिला और दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह मकान एक महिला ने किराये पर ले रखा है। वही महिला यहां देह व्यापार चला रही है।
दोनों युवकों ने बताया कि उनसे 2400— 2400 रूपये इस काम के लिए उसी महिला ने लिये थे जिसका यह मकान है। फिलहाल महिला फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *