मुख्यमंत्री ने कहा किसानों के चेहरे की खुशहाली ही देश की तरक्की का आधार




मेरठ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कहा कि सरदार पटेल का जीवन नई प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने रू0 600 करोड से कांवड मार्ग की नई पटरी के निर्माण के लिए मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि किसानों के चेहरे की खुशहाली व तरक्की ही देश की तरक्की का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री ने रू0 402.69 करोड की 75 विकास परियोजनाओं व कृषि विश्वविद्यालय की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इससे पूर्व उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

देश की तरक्की में वेस्ट यूपी के किसानों का बड़ा योगदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्यान्न आपूर्ति में देश को आत्मनिर्भर बनाने में देश के किसानों व पश्चिमी उ0प्र0 के किसानों का बहुत योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने रू0 600 करोड से कांवड मार्ग की नई पटरी के निर्माण के लिए मंजूरी दी है तथा इस नई पटरी को किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी की स्मृति व किसानों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता के लिए किसानों का योगदान हमेशा रहा है।

पहली सरकार ने लगायी थी कांवड यात्रा पर रोक
मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि पहली सरकार ने कांवड यात्रा पर रोक लगा दी थी लेकिन उनकी वर्तमान सरकार ने इसको पुनः प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि कांवड यात्रा के दौरान वह किसानों को भक्तिमय झूमते हुये देखते हैं तो अपने आप को रोक नहीं पाते है, इसके लिए उन्होने पूर्व में हैलीकाॅप्टर से कांवड यात्रा का निरीक्षण भी किया है। उन्होंने कहा कि कांवड पटरी को हरिद्वार तक ले जाने पर भी कार्य चल रहा है, जिसके लिए उत्तराखंड सरकार व केन्द्र सरकार की सहायता से इस कार्य को कराये जाने के प्रयास किये जायेंगे।

दिल्ली की दूरी 45 मिनट में होगी तय
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मेरठ से दिल्ली 12 लेन का कार्य पूर्ण होने पर मेरठ से दिल्ली की दूरी 45 मिनट में पूर्ण हो जायेगी। उन्होंने कहा कि अभी वह मेरठ गाजियाबाद से सडक मार्ग से आये है तथा अभी उन्हें गाजियाबाद से मेरठ आने में 1 घंटा लगा। उन्होंने बताया कि मेरठ को दिल्ली से जोडने के लिए रू0 32 हजार करोड की आरआरटीएस की स्वीकृति दी गयी व उस पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि आरआरटीएस को मेरठ से मुजफ्फरनगर तक ले जाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *