जरूरतमंदों के लिए ट्रस्ट के माध्यम से सेवा के प्रकल्प चलाए जाएंगेः कमल खड़का




जोगेंद्र मावी
गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर अपना योगदान देगी। ट्रस्ट की निर्मल रानी शर्मा ने कहा कि गरीब असहाय निर्धन परिवारों के उत्थान को लेकर सभी सदस्य मिलजुल कर प्रयास करेंगे। शिक्षा से वंचित बच्चों को मदद पहुंचाने का काम किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा बुजुर्गो की सेवा के अभियान भी चलाए जाएंगे। लावारिस अवस्था में घूम रहे लोगों की मदद भी ट्रस्ट के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी लगातार समाज सेवा के कार्य किए गए। समाजसेवी कमल खड़का ने कहा कि ट्रस्ट जल्द ही धर्मनगरी में झुग्गी झोंपड़ियों में निवास कर रहे लोगों के उत्थान के लिए काम करेगी। कालोनियों में चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों के बच्चों को निःशुल्क रूप से किताबें, पेंसिल की व्यवस्था भी ट्रस्ट के माध्यम से की जाएगी। साथ ही गंगा घाटों पर गरीब, असहाय, निराश्रितों की मदद करने का काम भी किया जाएगा। कमल खड़का ने कहा कि लावारिस अवस्था में घूम रहे पशुओं के चारे की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में भण्डारे के आयोजन भी किए जाएंगे। नितिन श्रोत्रिय, कमल सेठी, मनवीर चौहान, जयसिंह शेखावत ने कहा कि गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के माध्यम से समाजोत्थान के कार्यो को जोरो शोरो से किया जाएगा। मानव उत्थान में मिलजुल कर प्रयास किए जाएंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *