सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती म​हिलाएं न निकले घर से बाहर, बरते ये सावधानी




योगेश शर्मा.
साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण आज है, भारत में कुछ ही देर में सूर्य ग्रहण दिखना शुरू हो जाएगा। धार्मिक नजरिए से ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ग्रहण पर किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान की पूजा-पाठ भी करना वर्जित माना गया है। इसीलिए इस दिन सभी मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती है।

ऐसा माना जाता है कि गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ता है। इसीलिए गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान खास ध्यान रखना चाहिए।

भारत में सूर्य ग्रहण आरंभ शाम 04 बजकर 49 मिनट से होगा और सूर्य ग्रहण समाप्त शाम 06 बजकर 06 मिनट पर होगा। अधिकतम ग्रहण का समय शाम 05 बजकर 42 मिनट है।

-ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें दूषित होती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाएं को नकारात्मक प्रभाव से बचाने के लिए सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
-सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।
-गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद नहाना चाहिए।
-सूर्य ग्रहण के दौरान नुकीली चीजें का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
-सूर्य ग्रहण के दौरान सोना अशुभ माना जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाएं ग्रहण पर सोएं। बल्कि -सूर्य से जुड़े मंत्रों का लगातार जाप करते रहना चाहिए।
-ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना चाहिए।
-सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने पास दूर्वा घास रखनी चाहिए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *