पुलिस टीम ने दबोचा गौतस्कर, दो आरोपी हुए फरार




योगेश शर्मा.
थाना भगवानपुर
थाना भगवानपुर पुलिस ने एक गोकश को​ गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 150 किलो गौमांस और गोकशी के उपकरण बरामद किये हैं। पुलिस की छापेमारी के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

24.01.2023 को गौकशी के सम्बन्ध में प्राप्त हुई सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर अभियुक्त नईम पुत्र अफजाल निवासी ग्राम पुहाना भगवानपुर को 150 KG गौमांस तथा गौकशी के उपकरण के साथ उसके ग्राम पुहाना स्थित घेर से दबोचा गया।

छापेमारी की आहट सुन मौके से फरार हुए ग्राम पुहाना थाना भगवानपुर निवासी अभियुक्त इमरान पुत्र यासिन व फैजान पुत्र यासिन की तलाश की जा रही है।

बरामदगी
1- 150 KG गौमांस
2- 03 छुरी,
3- 02 कुल्हाड़ी
4- 02 KG वॉट
5- 01 लकडी का गुटका
6- 01 तराजू
7- प्लास्टिक पारदर्शी पन्नियां

पुलिस टीम
1- उ0नि0 दीपक चौधरी
2- का0 584 देवेन्द्र नेगी
3- का0 1428 रविदत्त



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *