अवैध रूप से चल रहे दो हुक्का बार पुलिस ने कराए बंद




योगेश शर्मा.
पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे दो हुक्का बार बंद कराए। दोनों स्थानों से हुक्के और अन्य सामान कब्जे में लिया गया है। थाना राजपुर पुलिस द्वारा अवैध हुक्का बारों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान तहत यह कार्रवाई की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा संपूर्ण जनपद में अवैध रूप से हुक्का बार चलाकर युवाओं को नशा परोस रहे लोगों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी डालनवाला के पर्यवेक्षण में थाना राजपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर दो हुक्का बारों को चिन्हित कर उन्हें बंद कराया गया।

चिन्हित किए गए कैफे/हुक्का बार

  1. O2 लाउंज एंड कैफे राजपुर रोड
    संचालक अरविंद बिष्ट
  2. ओक कैफे एंड लाउंज राजपुर रोड
    संचालक राजकुमार राणा

बरामद सामान

  1. 15 हुक्के
  2. 50 पाइप
  3. 30 पैकेट खुला फ्लेवर/तंबाखू पुलिस टीम थाना अध्यक्ष राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान
    उप निरीक्षक राकेश चौधरी चौकी प्रभारी जाखन
    कॉन्स्टेबल अमित
    कॉन्स्टेबल मुकेश
    कॉन्स्टेबल विकास


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *