महिला के साथ बलात्कार का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार




नवीन चौहान.
थाना भगवानपुर पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ महिला ने रेप करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

पुलिस के अनुसार पीड़िता मक्खनपुर थाना भगवानपुर द्वारा तहरीर दी गयी थी कि मैं व मेरे पति मक्खनपुर भगवानपुर में किराये के मकान में रहते हैं। मेरे पति अपने रोजगार की तलाश में अकसर बाहर रहते हैं। दिनांक 26/4/2022 की रात्री में अभि0 द्वारा वादीनी के साथ बलात्कार करने व उसके परिवारजनों को बलात्कार की बात बताकर परिवारजनों द्वारा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 358/2022 धारा 376(2)(ढ)/120बी/328/506 भादवि बनाम फिरोज आदि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

जिसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी गणों को दी गयी। पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन पर क्षेत्राधिकारी मंगलौर के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में मामले की गम्भीरता देखते हुए तत्काल अभि0गणों की धरपकड़ हेतु टीम गठित की गयी। परिमाण स्वरूप दिनांक- 01.05.2022 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मक्खनपुर भगवानपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस टीम का विवरणः-
1- अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 अंजना चौहान (प्रभारी महिला हेल्प डेस्क)
3- का0 1558 हरदयाल पंवार
4- का0 955 सुधीर चौधरी
5- का0 चालक लाल सिंह



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *