नशीले 1711 इंजेक्शन के साथ 2 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार




विजय सक्सेना.
उधमसिंह नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशे के 1711 इंजेक्शन बरामद किये। पुलिस दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाने के लिए भी कार्रवाई कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा 06.09.2022 को देर सायं 22.40 बजे अभियुक्त उपदेश सिंह निवासी कुलवंत नगर थाना गदरपुर जिला ऊधम सिंह नगर के कब्जे की स्कूटी में प्रतिबंधित नशे की दवाओं के 36 इंजेक्शन बरामद होने पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना गदरपुर में दिनांक 07.09.2022 को एफआईआर नंबर 199/2022 धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त उपदेश सिंह उपरोक्त से पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की वृद्धि की गई तथा उक्त अभियोग में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त विजय निवासी दुर्गा धाम कॉलोनी गदरपुर जिला उधम सिंह नगर के घर पर दी गई दबिश में अभियुक्त के कब्जे से कुल 1675 नशे के इंजेक्शन बरामद होने पर अभियुक्त विजय उपरोक्त को थाना गदरपुर में पंजीकृत एफ आई आर नंबर 199/2022 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार करने के साथ साथ अभियुक्त विजय उपरोक्त के विरुद्ध एक अन्य अभियोग एफआईआर नंबर 200/2022 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना गदरपुर में आज दिनांक 07.09.2022 को पंजीकृत किया गया।

चूंकि अभियुक्तगणो से नशे के लिये प्रयोग किये जाने वाले प्रतिबन्धित इंजेक्शन की भारी मात्रा बरामद हुई है, अतः उक्त दोनों अभियुक्तगण के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *