भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में लिया गया 60 प्लस सीटें जीतने का संकल्प




नवीन चौहान.
भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय जगजीतपुर पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने की और संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी और आदेश सैनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मुख्य वक्ता रहे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक
बैठक के प्रथम सत्र में बतौर मुख्य वक्ता अपने संबोधन में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि देश और प्रदेश वैश्विक महामारी कोरोना का मुकाबला कर रहा है। अभी तक हमारे सभी संगठन के कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से किए जा रहे थे। परंतु कोविड-19 के नियंत्रण में आने के बाद हम लंबे समय के अंतराल के बाद भौतिक उपस्थिति के साथ आज जिला कार्यसमिति को संपन्न कर पा रहे हैं।

पीएम और सीएम के नेतृत्व में प्रदेश में किया गया महामारी पर नियंत्रण
केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जहां केंद्र सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस प्रकार से इस महामारी पर नियंत्रण किया है वह अपने आप में प्रशंसनीय है। भाजपा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में इस आपदा काल में सेवा ही संगठन के मंत्र को चरितार्थ करते हुए करते हुए जिस कुशलता के साथ अपनी सूझबूझ और दूरदृष्टि का परिचय देते हुए कोरोना से जूझ रहे लोगों को समय पर भोजन राशन किट, दवाइयां, ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर आदि उपलब्ध कराकर के एक सराहनीय कार्य किया है। जबकि विपक्ष धरना प्रदर्शन में ही व्यस्त रहा।

सरकार और संगठन ने किया मिलकर काम: धन सिंह
जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहां ऐसी विषम परिस्थितियों में भी सरकार और संगठन ने मिलकर के इस करोना की लड़ाई को सफलता के साथ लड़ा है। नरेंद्र मोदी जी ने जहां इस लड़ाई के खिलाफ मुफ्त टीकाकरण नवंबर माह तक फ्री राशन देख कर के दलित जरूरतमंदों की मदद करने का काम किया वहीं प्रदेश सरकार ने 2 किलो चीनी गरीब लोगों को देने की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे हरिद्वार जनपद के सभी मंडलों तक जाएंगे और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर आमजन की समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

बूथ कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेंगे: यतीश्वरानंद
प्रदेश के गन्ना एवं चीनी, ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी होता है कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम अब की बार 60 बार के संकल्प को पूरा करेंगे ऐसा मुझे विश्वास है और हरिद्वार जनपद की सभी 11 विधानसभाओं को हम इन्हीं बूथ के कार्यकर्ताओं के बल जीतेंगे और अपने संगठन की संरचना के अनुसार जीतेंगे ऐसा मुझे विश्वास है।

अगामी कार्यक्रमों की दी जानकारी
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं हरिद्वार के जिला प्रभारी कुलदीप कुमार ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों से वृत्त निवेदन लिया एवं संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि वे भी आगामी सभी मंडल कार्यसमितियों में प्रतिभाग करने का प्रयास करेंगे।

जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने दिया जीत का भरोसा
अंत में सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने कहा आज जो हमारे प्रदेश नेतृत्व का सारगर्भित मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। हम सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम करेगा और हम सब मिलकर के 2022 को सफलता के साथ एक बड़े अंतर के साथ जीतेंगे ऐसा विश्वास मैं अपने प्रदेश नेतृत्व को देता हूं।

कार्यसमिति में ये रहे मुख्य रूप से मौजूद
आज की कार्यसमिति में विधायक आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, संजय गुप्ता, सुरेश राठौर, नगर पंचायत अध्यक्ष मानवेंद्र चौधरी, सुबोध, राकेश, प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, अमन त्यागी, जितेन चौधरी, अंकित आर्य, तेजपाल रोड, जिला मंत्री अनामिका शर्मा, प्रवेश, प्रिय, आशु चौधरी, बृजपाल धीमान, मनोज पवार, योगेश चौधरी, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, मोहित वर्मा, सतीश सैनी, विजय चौहान, सुशील रावत, रुड़की मेयर गौरव गोयल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपेंद्र चौधरी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष तेलू राम प्रधान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष बेहरोज आलम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संत राम आदि उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *