उत्तराखंड की जनता बोली बेशर्म धृतराष्ट्र विनोद आर्य के बेटे को मिले फांसी





नवीन चौहान
अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता को सोशल मीडिया पर जमकर गालियां मिल रही है। बेटे की करतूतों पर परदा डालने वाले विनोद आर्य को जनता अब धृतराष्ट्र बोलने लगी है। हमेशा की तरह बड़ी बेशर्मा के साथ विनोद आर्य एक बेटी की हत्या करने वाले आरोपी बेटे पुलकित को सीधा साधा मासूम बता रहे है। विनोद के चेहरे पर हंसी पर भाव देखकर लोगों का गुस्सा भड़क रहा है।
शायद बेटे पुलकित को इस स्थिति तक पहुंचाने में विनोद आर्य का ही शातिर दिमाग रहा। जो बालक पढ़ाई लिखाई में कमजोर था। उसको नकल कराकर पास करा दिया। मजदूरी करने वाले इंसान को डॉक्टर बनाने का सपना दिखाया। मेहनत करने के वक्त में अययाशी करने को छोड़ दिया। विनोद आर्य ने सत्ता की हनक दिखलाई। संघ जैसी पवित्र संस्था का उपयोग अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए करने लगा।
हालांकि विनोद आर्य का अंकिता हत्याकांड से कोई सीधा ताल्लुक तो नही है। लेकिन यह घटना उन सभी अभिभावकों के लिए सबक है। जो पैंसे कमाने की चाहत में अपने परिवार का ध्यान नही रखते है। बिगड़े बेटे को सजा देने की जगह पर उसको संरक्षण प्रदान करते है।
बेटे पुलकित ने एक मासूम अंकिता की हत्या कर दी। लेकिन बाप की बेशर्मी ऐसी कि ​किसी को भी गुस्सा आ जाए। यही कारण है कि उत्तराखंड की जनता अब विनोद आर्य पर अपनी भड़ास निकाल रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *