पूछताछ के लिए योगा ट्रेनर को बुलाकर चौकी इंचार्ज ने किया रेप




न्यूज 127.
चौकी इंचार्ज पर रेप का आरोप लगा है। मामला देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की मयूर विहार चौकी का है। यहां के इंचार्ज पर आरोप है कि उसने चोरी के मामले में विवेचना के दौरान पीड़िता को बुलाया और नैनीताल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने बाद में पिस्टल दिखाकर कई बार रेप किया। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी ​चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता ने डीजीपी, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से इसकी शिकायत की थी। बताया जा रहा है पीड़िता योगा ट्रेनर है और उसका पति कनाडा में रहता है। पीड़िता के मुताबिक फरवरी 2023 में उनके घर में चोरी हुई। इसकी जांच मयूर विहार के चौकी इंचार्ज मनोज भट्ट कर रहे थे। इसी दौरान चौकी प्रभारी का उसके घर आना-जाना हुआ। केस के मामले में जांच का बहाना बनाकर वह उसे नैनीताल ले गया। वहां एक होटल में जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपी लगातार दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता का ये भी आरोप है कि चौकी प्रभारी ने रिवाल्वर दिखाकर जबरन कई बार दुष्कर्म किया। उसे और उसके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी से तंग आकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चौकी प्रभारी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने उसे निलंबित कर दिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *