डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में जयंती पर याद किये गए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद




  • डीएवी जगजीतपुर में नेशनल स्पोर्टस डे पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

नवीन चौहान.
हर साल 29 अगस्त को देशभर में हॉकी के जादूगर कहलाए जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस (नेशनल स्पोर्टस डे) के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में स्कूल के बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

इस मौके पर डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में कई तरह के खेलों का आयोजन किया गया जैसे कि 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, एरोबिक एक्सरसाइज, लॉन्ग जंप, हाई जंप इत्यादि। इन खेलों में लगभग 800 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। डीएवी स्कूल के खेल विभाग के द्वारा विद्यार्थियों के लिए सुनियोजित प्रतियोगिताएं कराई गई। इसके साथ साथ अन्य विभागों ने भी पूर्ण सहयोग दिया।

विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनोज कपिल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। अत: सभी विद्यार्थी खेलों में आगे आने के लिए संपूर्ण सामर्थ्य, दृढ़ता, समर्पण एवम् विश्वास के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

खेल विभाग के सभी शिक्षकों कमल पंत, संजय चौहान, विपिन शाह, निधी यादव और प्रियंका ने आज के इस विशेष दिवस को सार्थक बनाने में अपना प्रशंसनीय योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिकाएं अनिता रावत व इंदू लोहानी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सुपरवाइजरी हेड मैडम कुसुम बाला त्यागी एवम् मैडम हेमलता पांडे के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित किया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *