लॉकडाउन के सफल परिणामों के बाद उत्तराखंड में महज 981 संक्रमित मरीज





गगन नामदेव
उत्तराखंड में लॉकडाउन के सफल परिणाम दिखाई देने लगे है। प्रतिदिन मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। दूसरी लहर के बाद पहली बार एक दिन में महज 981 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साफ जाहिर होने लगा कि लॉकडाउन का सरकार का निर्णय सफल रहा और कोरोना की दूसरी लहर ही विदाई होने लगी है। सावधानी और सतर्कता से कोई समझौता नही करना है। मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग करना है। दो गज की दूरी के नियम का पालन करना है। कुल मिलाकर कोरोना संक्रमण से खुद को सुरक्षित बचाने के यही तरीके है। वैक्सीनेशन से भी जनता को काफी राहत मिली है। उत्तराखंड सरकार युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन कराने में जुटी है। वही राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है। पीड़ितों को राशन किट उपलब्ध कराई जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *