गौकशी के लिए ले जायी जा रहे गोवंश समेत एक गिरफ्तार




नवीन चौहान.
पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक छोटा हाथी में ले जाए जा रहे दो गोवंश बरामद किये। आरोप है कि इन्हें गौकशी के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान एक अभियुक्त मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

जनपद में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा जारी निर्देशो के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव क्षेत्राधिकारी मंगलौर के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में थाना क्षेत्रान्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाही/गोकशी के विरुद्ध अभियान चलाकर गौकशी में सलिप्त अभियुक्त को चिन्हित कर उनकी धरपकड हेतु सम्भावित ठिकानों पर दबिश देकर प्रभावी कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में 01.05.2022 को थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौराने एक वाहन छोटा हाथी सं0- UP11BT- 2698 को रोककर चैक किया गया। जिसे सुशील पुत्र पालीराम निवासी गांव कुतुबपुर थाना सरसावा जिला सहारनपुर चला रहा था। इसके साथ बैठा मुर्तजा निवासी ग्राम सिकरौढा अचानक पुलिस को देखकर गाड़ी से उतरकर फरार हो गया। शक होने पर उक्त छोटा हाथी को चैक किया गया तो छोटा हाथी में दो जिन्दा गाय क्रुरतापूर्वक रस्सी से बंधी होने पर सुशील उपरोक्त को मय वाहन छोटा हाथी व दो जिंदा गाय के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

जिसके आधार पर थाना भगवानपुर में मु0अ0सं0- 360/2022 धारा 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 व 6/11(2) उ0 गौवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त ने पुछताछ में बताया कि मैं और मेरा साथी मुर्तजा इन गायों को नक्कुड सहारनपुर से खरीद कर लाये थे जिन्हें हम छोटा हाथी में बांधकर गौकशी के लिये ग्राम सिकरोडा बेचने जा रहे थे।

पुलिस टीम का विवरण:-
1- अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 दीपक चौधरी
3- का0 584 देवेन्द्र सिंह
4- का0 1291 संजय कुमार



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *