अवैध खनन के मामले में हरिद्वार के दो क्रेशरों पर डेढ़ करोड़ का जुर्माना




नवीन चौहान.
जनपद में अवैध खनन को रोकने के लिए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय लगातार कार्यवाही कर रहे हैं। उनके निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम रात में भी छापेमारी की कार्यवाही कर रही है। इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा है।

इसी क्रम में 18 अक्टूबर 2021 को जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय हरिद्वार द्वारा जनपद के तहसील भगवानपुर क्षेत्र से लगातार आ रही अवैध खनन/ भंडारण की शिकायतों के क्रम में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। गत कई दिवसों से क्षेत्र से लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिलने के कारण राजस्व/खनन एवम पुलिस विभागों द्वारा रात में भी कार्यवाही की गई।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा अवैध खनन/भंडारण में लिप्त क्रेशरों पर कड़ी कार्यवाही निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी भगवानपुर एवम भूवैज्ञानिक/खनन अधिकारी द्वारा तहसील के बुग्गावाला क्षेत्र में क्रेशरों का निरीक्षण किया।

निरिक्षण के दौरान 02 क्रेशरों ​न्यू जय भवानी एवम नीलकंठ क्रेशरों को अवैध खनन/ भंडारण करने एवम अनिमियता पाए जाने पर अग्रिम आदेशों तक सीज किया गया, दोनों क्रेशरों पर लगभग 1.5 करोड़ की अर्थ दंड बसूली की संस्तुति भी की गई।

इसके अलावा अन्य निर्माणाधीन क्रेशर की जे0सी0बी0 मशीन को सीज करते हुए अवैध खनन/ भंडारण की आख्या भेजी गई। अन्य क्रेशर गणेश पर भी अवैध/ भंडारण खनन के अंतरगत लगभग 65 लाख का जुर्माना लगाया गया।

लगातार अवैध खनन/ परिवहन कि शिकायतों पर प्रशासन के सख्त रवैए से एक ओर खनन माफिया सकते में है वहीं अवैध खनन के कारोबारियों में हड़कप मचा हुआ है।
जनपद में अवैध खनन/ परिबहन/ भंडारण को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा समस्त राजस्व/खनन एवम वन, पुलिस सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *