अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार




नवीन चौहान.
थाना भगवानपुर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरचंदी से लगभग 200 मीटर आगे बिट्टू पुत्र राकेश भगत निवासी ग्राम शाहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को 3.46 ग्राम अवैध स्मैक व एक इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

इस संबंध में थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0- 363/2022 धारा 8/21 NDPS.Act पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम का नाम-
1- अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 आशीष शर्मा (प्रभारी चौकी कालीनदी) थाना भगवानपुर
3- का0 985 देवेन्द्र सिंह
4- का0 1263 मोहन सिंह
5- का0 955 सुधीर चौधरी
6- का0 चालक लाल सिंह



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *