त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अधिकारी कर्मचारी तैयार, डीएम-एसएसपी ने दिये ये निर्देश




नवीन चौहान.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी में नियुक्त पुलिस/प्रशासन के अधि0/कर्म0गणों को जिलाधिकारी व पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से अलग अलग विकास खण्डवार ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। दोनों ने चुनाव डयूटी में तैनात कर्मचारियों से निष्पक्षता के साथ चुनाव कराने के लिए कहा।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्ड़ेय हरिद्वार व डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा संयुक्त रुप से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव डयूटी में नियुक्त पुलिस बल/प्रशासन के अधि0/कर्म0गणों को विकास खण्ड़ लक्सर व खानपुर (युवराज पैलेस लक्सर), विकास खण्ड़ रुड़की, नारसन , भगवानपुर (दीक्षांत भवन शताब्दी द्वारा के पास आईआईटी रुड़की), विकास खण्ड़ बहादराबाद (रिजर्व पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार) मे ब्रीफ करते हुए डयूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस बल/प्रशासन को निर्देशित किया गया कि पंचायत चुनाव काफी संवेदनशील होता है। ड्यूटी पर नियुक्त समस्त फोर्स को शान्त, दृढ़ चित होकर कार्य करना है। सभी लोगो को सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन
करना है। किसी भी प्रत्याशी/कार्यकर्ता कें सम्पर्क में नहीं रहना है। पौलिंग बूथों पर अनावश्यक भीड़ को एकत्र नहीं होने देना है। किसी भी प्रकार की संवेदनशील स्थिती होेने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करना सुनिश्चित करें। हमारे लिये सभी प्रत्याशी एंव कार्यकर्ता
बराबर है। पारदर्शिता व आपसी समन्वय बनाते हुए निर्विघ्न उक्त पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने की हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है जिसे पूर्ण करना हम लोगों का दायित्व है।

1-सभी कर्मचारी निर्धारित वर्दी एंव चुनाव कार्ड सहित अपनी ड्यूटी
प्वाइंट पर समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
2-चुनाव ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ‘मेरी ड्यूटी क्या है ’ के
सम्बन्ध मे ं पूर्ण जानकारी होनी आवश्यक है। किसी प्रकार की आशंका
या जानकारी न होने पर अपने उच्चाधिकारी से पूरी जानकारी प्राप्त की
जाये।
3-चुनाव परिसर में लगाये गये बैरियरों पर नियुक्त पुलिसबल प्रत्येक
व्यक्ति को सही प्रकार से चैक करने के उपरान्त ही चुनाव परिसर में
प्रवेश करने देगा। बिना अनुमति/पास के कोई भी व्यक्ति किसी भी
दशा में प्रवेश नहीं करेंगा।
4-ड्यूटी के दौरान कोई भी कर्मचारी अनावश्यक मोबाईल का प्रयोग
नही ं करेंगे न ही अनावश्यक वार्तालाप करेंगे।
5-सम्बन्धित ड्यूटी प्रभारी समय-समय पर ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस
बल से तालमेल करते हुए उनका उचित मार्ग दर्शन करते रहेंगे।
06-किसी भी कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान कोई समस्या उत्पन्न होने
पर तत्काल अपने ड्यूटी प्रभारी को उसकी सूचना देने के उपरान्त
अग्रिम आदेश लेकर ही ड्यूटी प्वाइंट छोड़ेगा।
07-उक्त ड्यूटी में किसी भी लापरवाही/शिथिलता बरते जाने पर
सम्बन्धित के विरुद्ध कडी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
08-सभी अधिकारी/कर्मचारी आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करते
हुए शालीनतापूर्वक अपनी -अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
09-कोई भी अधिकारी/ कर्मचारी किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता से
किसी भी प्रकार का सम्पर्क नहीं करेंगे, चाहे वह किसी भी पार्टी का
उम्मीदार क्यों न हो अन्यथा कि दशा में उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही
अमल में लायी जायेगी।
10- मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की शान्ति व्यवस्था प्रभावित
हा ेने अथवा अव्यवस्था होने पर उसकी विडियोग्राफी करते हुए समय से
अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करना सुनिश्चित करेंगे।
11-मतदान केन्द्र में अनावश्यक व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
जिसको पास जारी किये गये हो वही व्यक्ति मतदान केन्द्र में रहेगा।
12-विकास खण्डों से पोलिंग पार्टियों के साथ ही प्रत्येक ड्यूटी कर्मी
रवाना होंगे।
13-मतदान केन्द्रों पर नियुक्त ड्यूटी कर्मी शालीनतापूर्वक व्यवहार बनाये
रखें, हमारा कार्य उक्त मतदान को निर्विघ्न सम्पन्न कराना है।
पूरे त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निवार्चन 2022 को 06 सूपर जोन, 18
जोन, सेक्टर 133 में विभाजित कर निम्नानुसार फोर्स आवंटित किया
गया –
पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगभग निम्नानुसार पुलिस बल नियुक्त किया
गया:-

राजपत्रित पुलिस अधिकारी-25, निरीक्षक/उ0नि0-272,
हे0कां0/कां0 -3030, हो0गा0/ पीआरड़ी-1550, पीएसी0 -13
कम्पनी , वन दरोगा/, वन आरक्षी -65,
उक्त ब्रीफिंगों के अवसर पर सम्बन्धित विकास खण्डों के समस्त जोनल
मजिस्ट्रेट/जोनल पुलिस अधिकारी समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट/समस्त
पुलिस अधिकारी एंव अन्य पुलिस एंव प्रशासन के अधिकारी एंव
कर्म0गण मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *