ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनिंदर विहान ने किया एमएलसी वीरेंद्र गुर्जर का स्वागत




मेरठ।
भाजपा द्वारा वीरेंद्र सिंह गुर्जर को एमएलसी बनाए जाने पर उनके मेरठ प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनिंदर विहान भराला के नेतृत्व में एटूजेड कॉलोनी मोदीपुरम में भव्य स्वागत किया गया।


इस दौरान मनिंदर विहान के साथ उनकी टीम के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मनिंदर विहान और उनके साथी कार्यकर्ताओं ने एमएलसी वीरेंद्र गुर्जर को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पंकज चौधरी और धर्मेंद्र चौधरी की ओर से सभी कार्यकर्ताओं के लिए पैकेट में भोजन की व्यवस्था की गई।

काफिले में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को भोजन के पैकेट वितरित किये गए। इसमें में मनिंदर विहान ने भी काफी मेहनत की। यहां से काफिला स्वागत के बाद मुजफ्फरनगर की ओर रवाना हो गया।
इस दौरान स्वागत करने वालों में जिला कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा गौरव चौहान, डॉ विजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मुदित शर्मा, समर पाल प्रधान, शुभम, मनीष चौहान, पंकज, रोहित, रोबिन आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *