धूमधाम से मनायी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती




संजीव शर्मा
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनायी जा रही है। शनिवार को दौराला में भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजीव राघव के आवास पर भी देश की स्वतंत्रता के लिए आजाद हिंद फौज की स्थापना करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल सेनापति व महान व्यक्तित्व के धनी शिखर पुरुष नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस दौरान पूर्व भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर मनिंदर विहान ने कहा कि नेता जी ने नारा दिया था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। उनके इस नारे ने देश के युवाओं ने जोश भर दिया था। उन्होंने देश हित के लिए अपना सारा जीवन लगा दिया।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजीव राघव और पुरुषोत्तम उपाध्याय ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला और युवाओं ने उनके आदर्श को अपनाकर देश की सेवा करने का आहवान किया। इस दौरान नवाब सिंह अहलावत, मुदित शर्मा पनवाड़ी, प्रदुमन जैन, देवेंद्र सभासद, ओम प्रकाश, सुभाष ठेकेदार, अमित गुप्ता, सेंसर दौराला, गौरव चौधरी, नीरज, अभिषेक, मोहित गुप्ता, बलजीत, रिशिपाल, वेद प्रकाश, सागर आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *