नवीन चौहान.
टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए सुनहरा साबित हुआ।
भारत के नीरज चोपड़ा ने सर्वाधिक दूरी पर भाला फेंक कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।
इस मेडल के बाद भारत ने अमेरिका ओलंपिक के पदों को भी पीछे छोड़ दिया है। अब तक भारत सात मेडल जीत चुका है।
नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रच दिया है।
इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत की झोली में एक गोल्ड मेडल भी आ गया है।
भारत को पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल मिला है।
टोक्यो ओलंपिक में भारत के पास अब 1 गोल्ड, 2 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज मेडल आ गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है।
पीयूष गोयल समेत अन्य कई मंत्रियों ने भी नीरज को बधाई दी है।