न्यूज 127.
एंबुलेंस चालक ने अपनी पत्नी की पेंचकस से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी का नाम ललित है उसे शराब पीने की लत है। बताया जा रहा है कि उसकी इसी लत के कारण पिता ने जमीन बहु दीपा के नाम कर दी थी।
इसी बात को लेकर पति ललित और पत्नी दीपा में झगड़ा रहता था। आरोपी डेढ़ महीने से घर भी नहीं आया था। बीती रात मेरठ के शिव शक्ति नगर में वह पत्नी और बच्चों से मिलने पहुंचा।
इसी दौरान उसने अपनी पत्नी को पेचकस से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। 26 वर्षीय दीपा दो बच्चों की मां थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।