मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव भाजपा में शामिल




नवीन चौहान.
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गई हैं। अपर्णा यादव ने भाजपा के दिल्ली स्थित मु​ख्यालय में उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।

अपर्णा यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं। उन्होंने 2017 में लखनऊ कैंट सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचीं। उनके साथ यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी थे।

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरे चिंतन में राष्ट्र सबसे पहले है।

अपर्णा यादव ने कहा कि अब मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं। मैं हमेशा से प्रधानमंत्री से प्रभावित रहती हूं। मैं हमेशा से भारतीय जनता पार्टी की स्कीम से प्रभावित रही हूं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *